स्तांका हर्स्तलेज़ की कविताएँ
स्लोवेनियन कविता मां मैं उसे प्यार करती हूँ इसके कुछ कारण हैं पर हालात बहुत बेढब हैं वह पंसारी की दुकान चली जाती है और तुम्हें पता ही नहीं रहता और तुम खोजते रहते हो और उसे खोजते ही रहते हो घर में, इसी तरह हम खोजते थे पिताजी को भी जिन कमरों में ट्यूबें लगीं होती थीं उनमें हम ख़ासकर खोजते थे उसके भाई ने रेडिएटर से लटक कर उसके जीजा ने पानी के पाइप से लटक कर ख़ुदकशी की थी महीनों तक हम उसे खोजते रहे लेकिन वह कहीं नहीं मिला तुम माँ को खोजते रहते हो,लेकिन किसी लाश को नहीं खोजते पर एक ज़िंदा दिल को खोजते हो जिसके झुर्राये कोमल हाथ अभी भी हमें कभी कबार सहलाते हैं लेकिन तुम उसे ढूँढ नहीं पाते हो बस एक विशाल ठंडा घर जिसके मुँह बाये खाली कमरे निगल जाना चाहते हैं तुम्हें तुम व्याकुल पड़े रहते हो जब तक वह लौट ना आए ------------------------------ गर्व मुझे पसंद है जिस तरह डॉक्टरों के झुंड के बीच मेरे पिता कूच कर जाते हैं एक मुखिया नर गोरिल्ला की तरह जिनके चोगों से भी ज्यादा सफ़ेद हैं उसके बाल डॉक्टर मेरे पापा की बहुत इज्जत क...