Posts

Showing posts with the label ब्राजील

रिकार्डो डॉमनिक की कविताएँ

Image
        कवि ने अपने प्रेमी का पच्चीसवाँ जन्मदिन मनाया   (यानिस ब्रेसनर के लिए) तुम्हारे जीवन से भी लम्बी लड़ाईयाँ हो चुकी हैं मैं तुम्हें बधाई देता हूँ आज सफलता से एक जिराफ़ या चमगादड़ बूढ़ी गाय, अजगर, या उल्लू से ज्यादा लम्बा जीवन जीने की। दुनियाभर में पेंगुइन और सुअर मर रहे हैं जिस पल तुम गर्भस्थ हुए उसी समय वे भी हुए । जब तुम एक निषेचित डिंब भर ही थे एक परिक्रमा भी पूरी नहीं की है तब से शनि ग्रह ने अब तक सूरज की पर मुझे गाइड करता है स्टॉकर ज़ोन को जाते हज़ारों रास्तों, रेंग कर पास आने लगा है एक और जाड़े का मौसम, मैं छुपाना चाहता हूँ तुम्हारे चिकने सीने में अपना चेहरा। अगर मैं कर पाता तो हमारे भविष्य के रात और दिनों की पटकथा लिखने के लिए लेम या स्त्रूगास्की भाईयों से मैं एक करार करता; साउंडट्रैक के लिए मैं दियामांदा गालास से करार करता जो गाती अपनी धौंकती और मिमियाती, कर्कश और घुरघुराती आवाज़ में और हम पापाचार में लिप्त रहते हैं। मैं जश्न मनाता हूँ तुम्हारे बालों के नीचे दिमाग का, तुम्हारे शरीर से जुड़े तने लिंग का, तुम्हारा ही समकालीन एक सुअर अब पहुँच गय...